उतई- सम्पूर्ण देश प्रदेश सहिंत उतई नगर में भी आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्सोल्लास मनाया गया..कॅरोना काल के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति नगण्य रही किन्तु नगर प्रतिनिधि व आमजन ने बढ़चढ़कर ध्वजरोहण कार्यक्रम में भाग लिया।नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी.महाविद्यालय में प्रह्लाद वर्मा, हायर सेकेंड्री स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर व सहकारी समिति कार्यालय में अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा ने ध्वजरोहण किया।गांधी चौक, सद्भावना चौक, मछुवा सहकारी समिति ,थाना परिसर,शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सहिंत नगर के विभिन्न स्थानों पर भी ध्वज रोहण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष सतीश पारख सभी पार्षद पूर्व पार्षद एल्डरमैन नगर के वरिष्ठ जन व आमजनमानस सहिंत सभी समाज प्रमुख उपस्थित थे।

