पाटन कालेज की रासेयो इकाई के तत्वाधान में टीकाकरण शिविर का आयोजन ,150 लोगो ने टीका लगा कर उठाया लाभ

पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य पाटन के  द्वारा एकदिवसीय कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी बीएम साहू ने छात्र छत्राओं को टीका के महत्व में जानकारी दिए। कार्यक्रम अधिकारी  डॉ पुष्पा मिंज मैडम के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक को ग्रुप बनाकर जिम्मेदारी दी गयी। टीकाकरण के लिए आये छात्र छात्राओं व आम नागरिकों को कक्ष में बैठाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पुर्ण कर टोकन देकर टीका लगाया गया। जानकारी देते हुए चन्द्रशेखर देवांगन ने बताया कि लगभग 150 लोगो को टीका लगाया गया जिसमें पहले महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को ततपश्चात आम नागरिकों लगाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव ने खण्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष शर्मा, ब्लाक प्रशिक्षण अधिकारी बीएल वर्मा सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से देवकी सिन्हा,   भोज साहू, राकेश साहू, महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारीगण, रासेयो महा दलनायक गोविंद निषाद, स्वयंसेवक रजत, वर्षा, दामिनी, सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *