केयर इंडिया और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत उन्नत मछली पालन योजना का संचालन किया जा रहा है।आज दिनाक 12/8/2021 ग्राम तेलीगुंडरा एव खर्रा में उन्नत मछली का बीज वितरण किया गया । कार्यक्रम का शुरुआत प्रोजेक्ट मैनेजर माननीय डॉ• नौशाद परवेज सर के द्वारा बीज वितरण करते हुए किया गया।इस कार्यक्रम में केयर इंडिया पशुपालन विभाग फील्ड ऑफिसर प्रकाश सेलोकर द्वारा लोगों को उन्नत मछली पालन से संबंधित सारी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम के सरपंच श्री मनीष पटेल जी, जनपद सदस्य सभापति (कृषि) श्री दिनेश साहू जी, खर्रा सरपंच श्री सुखित ठाकुर जी, जनपद सदस्य सुश्री योगेश्वरी साहू ,द्वारा मछली पालन करने वाले समूहों को अपनी आजीविका चलाने हेतु और कार्य संचालन सही ढंग से करने हेतु उन्नत तकनिक संबंधित परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगों को फील्ड ऑफिसर प्रकाश सोलेकर सर ने FPO संबंधित महिला समूह को जानकारी दिया ।मछलियों का रखरखाव कैसे करना है ,तथा अपना मार्केटिंग नेटवर्क कैसे बनाना है, इसके संबंधित जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम में समस्त समूह के सदस्य ,ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष , पंच गण ,सीआरपी दुलेश साहू, हेमकुमारी साहू ,विपिन बन्छोर ,शैलेंद्र कुमार, घनश्याम यादव एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे फील्ड ऑफिसर पशुपालन विभाग श्री प्रकाश सेलोकर सर के द्वारा यह जानकारी दिया गया की केयर इंडिया और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा , बकरी पालन, मुर्गी बतख बटेर पालन से संबंधित कार्य किया जाना है । उन्नत मछली पालन का शुभारंभ ग्राम अरसनारा में किया गया यह योजना ग्राम देवादा ,पंदर, कसही, सोरम ,कुर्मीगुंड्रा, पहान्दा, गुजरा,मर्रा, औसर, डिघारि,करेला, गब्दी, बलौदि सुरपा,रेंगाकथेरा में भी किया जायेगा ।
केयर इंडिया एवं एचडी एफसी समग्र विकास ग्रामीण विकास अंतर्गत मछली पालन योजना का संचालन
