व्यापारी और व्यवसायी ठान ले तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार का तत्खता पलट दे – राकेश यादव

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद – गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायी, आर्थिक एवं व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति बैठक साहू समाज के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक में व्यापारियो ने एकजुट होकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव थे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी नारायण सिंह भूषणीया, सह प्रभारी बदलेव सिंह हुंदल, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी संजय बंगाली मौजुद थे।

इस अवसर पर बैठक में जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने व्यापारी वर्ग के लिए कोई योजना नही बनाई ना इस दिशा में कोई काम किया। आज प्रदेश में किसान, मजदुर, गरीब वर्ग के साथ व्यापारी वर्ग भी कांग्रेस सरकार से पीड़ित है। उन्होने कहा कि यदि व्यापारी और व्यवसायी ठान ले तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार का तत्ख्ता पटल सकते है। उन्होने व्यापारियो से एकजुट होकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने भाजपा के रीति नीति और सिंध्दातो से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा की संस्कृति और परम्परा अन्य पार्टी से अलग हैं। भाजपा चुनाव लड़ने वाली नही बल्कि जनता की सेवा करने वाली पार्टी है। इसी ध्येय के साथ हम सब को पार्टी हित में काम करना है।

इस अवसर पर व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में भी व्यापार और व्यवसाय की चिंता करते हुए आर्थिक पैकेज देकर उन्हे मजबुती प्रदान की। कई योजनाए व्यापारियो के हित में संचालित है। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने कुछ नही किया। हमे व्यापारियो भाईयो को एकजुट करते हुए इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना है।

बैठक में व्यापारी प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग प्रभारी नारायण भूषणीया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मात्र ढाई साल में ही 50 हजार से अधिक का कर्ज लेकर पूरे प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया हैं, इसके बाद भी प्रदेश में कही कोई विकास कार्य नजर नही आता है। जबकि डॉ रमन सरकार में 15 साल में केवल 38 हजार करोड़ का कर्ज था और पूरे प्रदेश में चहुमुखी विकास कार्य नजर आते थे।

इसके पूर्व व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोशन लाल देवांगन, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शोभाचंद्र पात्र ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का आभार व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रकाश रोहरा ने व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियो में बहुत क्षमता है और गांव गांव तक सम्पर्क रहता है। आज हर वर्ग परेशान लेकिन कांग्रेस सरकार को इसकी चिंता नही है। हम सब को मिलकर भाजपा को मजबुत करते हुए भाजपा के पक्ष में जनाधार लाना है ताकि कांग्रेस सरकार को हटाया जा सके।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संभाग प्रभारी बलदेव, व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक नोगेश्वर साहू, रोशन अवस्थी, चमार सिंह पात्र, भीम कुमार साहू, उमेश कंसारी, देवानंद चंद्राकर, प्रेमलाल नागेश, जड़वो नायक, राजकुमार अग्रवाल, रिखीराम साहू, रूपनारायण साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक रिजवान मेमन, व्यवसायी प्रकोष्ठ से सह संयोजक शंकर शितलानी, गौतम जैन, अभिषेक दुगड़, भूषण साहू, प्यारेलाल सोनकर, पुरषोत्तम साहू, दिनेश सिन्हा, गोविंद राम, ईश्वर अग्रवाल, लोकनाथ सामी, मोहन नेताम, हरीश साहू, महेन्द्र सोनी, आनंद त्रिवेदी, प्रमोद तिवारी, सुरेन्द्र सिन्हा, मुखो यादव, सहित तीनो प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजुद थे।
फोटो क्रमांक 65 व 66 बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राकेश यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *