अति पिछड़े अनुसूचित जनजाति के दो गरीब अनाथ बच्चों को रायपुर बाल आश्रम भेजा गया

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
क्षीगर के दिशानिर्देशानुसार जिला कमार परियोजना प्रभारी कुर्रे साहब एवं महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती जगरानी इक्का के मार्ग दर्शन में दो अनाथ कमार बच्चों को संस्थागत कार्यवाही कर रायपुर बाल आश्रम भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार चांदू राम कमार उम्र 10 वर्ष और उनकी बहन चन्दा कुमारी उम्र 6 वर्ष पिता स्व.सोनू राम कमार ग्राम दर्रीपारा निवासी है जो इसकी मां की दो वर्ष पूर्व निधन तथा पिता का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया है। माता -पिता के निधन हो जाने के बाद इसके चाचा पनकु राम कमार, चाची परमिला बाई कमार द्वारा इन दोनों बच्चो की परवरिश किया जा रहा था। इनके चाचा के भी तीन बच्चे हैं व इनकी आर्थिक स्तिथि कमजोर है। जिससे इन दोनों बच्चों की परवरिश हेतु असमर्थता व्यक्त किया। इस स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत दर्रीपारा के सरपंच, उपसरपंच, पंच व ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई।जिसमे इन दोनों बच्चों के पालन -पोषण हेतु शासन को सुपुर्द करने का निर्णय लिया गया। दोनो बालक क्रमश: चौथी व तीसरी कक्षा की पढ़ाई गांव के ही प्राथमिक शाला स्कूल में कर रहे थे। लेकिन वर्तमान में पढ़ाई छोड़ दिये है। वही पिछले दिन चंदा कुमारी की तबियत खराब होने से उपसरपंच प्रतिनिधि कमलेश कुमार बघेल  और राजकुमार सोरी ने जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती किया। जिसका उपचार अभी चल रहा हैं। स्वाथ्य ठीक होने के बाद इन दोनों भाई बहन को राजधानी के बाल आश्रम में ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *