निःशुल्क सब्जी बीजों का वितरण :

   छुरा    ..... मुडा़गांव(कोरासी) गरियाबंन्द जिले के छुरा विकासखण्ड के आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम गिधनी में इंटक ब्लॉक अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर के प्रयास से राज्य पोषित- पोषण बाड़ी विकास योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग छुरा के द्वारा निशुल्क सब्जी के बीजों का वितरण ग्राम के किसानों को किया गया।

सब्जी बीज विरतण का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत किस्म के सब्जी उत्पादन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनना है।
अभी छत्तीसगढ़ में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है और सब्जियों का दाम आसमान छूता हैं।
सरकार के योजना के अनुसार निशुल्क सब्जी बीज से किसान धान उत्पादन के साथ ही सब्जी उत्पादन करने लगे,तब लोग आत्मनिर्भर बनेंगे साथ उन्नत किस्म के सब्जी के साथ महंगाई से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *