15 अगस्त स्वन्त्रता दिवस एवं 19 अगस्त मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित


दुर्ग / आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्वतंत्रता दिवस एवं मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आदेशानुसार सभी शराब दुकानें तय तिथि के पूर्व दिवस पर अपनी समयावधि पर बंद होंगी परंतु 15 अगस्त रविवार स्वतंत्रता दिवस और 19 अगस्त गुरुवार मोहर्रम को पूर्णतः बंद रखी जाएंगी। चिन्हित दिवस पर संबंधित वित्त आबकारी उपनिरीक्षक को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सभी प्रकार की मदिरा दुकान, बार, होटल, क्लब आदि में मदिरा का विक्रय और संव्यवहार ना हो पाए, यह सुनिश्चित करने का आदेश आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *