गुरु घासीदास गुरुद्वारा सेवा समिति उतई मिनी माता की जयंती स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया

उतई । गुरु घासीदास गुरुद्वारा सेवा समिति उतई समिति कार्यालय में छग की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की जयंती को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। मिनीमाता चौक डूमरडीह उतई में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व मिनीमाता को नमन करते हुए जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ ने कही की सरल,सहज व्यक्तित्व के धनी मिनीमाता ने मानवता और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।उनके सक्रियता से संसद में सामाजिक उत्थान संबधी कई कानून बने।मिनीमाता ने मानव कल्याण,नारी उत्थान, किसान मजदूर छुआछूत निवारण कानून,बाल विवाह,दहेज प्रथा,निःशक्त व अनाथों के लिए आश्रम महिला शिक्षा और छग के लिए आंदोलन जैसे जनहित के अनेक कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इनके अलावा धर्मेन्द्र बंजारे ने कहा कि मजदूरों को एकजुट करने के लिए उन्होंने छग मजदूर संघ का गठन भी कराई।जिससे मजदूरों का शोषण होना कम हुआ है।गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने कहा कि मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है।उनका सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा।इस दौरान कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़,सरपँच चक्षुप्रभा महिपाल धर्मेन्द्र बंजारे उपसरपंच प्रदीप पाटिल पूर्व पार्षद विष्णु देशलहरे, माखन लाल जांगडे, छगनलाल देशलहरे, महेश कौशिक, चेतन लाल मांडले, तुलसी कोसरे, कुंती भारती, तीजन टंडन, पुरेन्द्र जांगड़े, सरजू बंजारे, बलीराम टंडन लेखराम सोनवानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *