पाटन–तहसील सतनामी समाज के तत्वाधान में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहली सांसद ,नारी शक्ति की प्रतीक समाजसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाली मिनी माता जी की 49 वी स्मृति दिवस का आयोजन 11 अगस्त को ग्राम रुही में शाम 4 बजे से किया जावेगा ,,शोभा यात्रा पाटन सतनाम भवन से 3 बजे रवाना होगा जो 4 बजे ग्राम रुही पहुंचेगा जँहा स्मृति दिवस मनाया जावेगा जिसके मुख्यातिथि समाज सेविका एवं राज्य सरकार से भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी होंगी अध्यक्षता रुही सरपंच सुश्री भारती जांगड़े करेंगी विशेष अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या महिलवार,सतनामी समाज की सलाहकार श्रीमतीओम टण्डन, श्रीमती शांता सोहन बघेल, श्रीमती शंकुन्तला सेवक राम बांधे रहेंगी साथ ही महिला सरपंच,जनपद सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेगी, तहसील सतनामी समाज के सचिव कौशल रात्रे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्मृति दिवस पर समाज मे शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जावेगा श्री रात्रे ने कहा कि शाम को अतिथि उदबोधन के बाद समरसता भोजन का आयोजन होगा
अविभाजित मध्यप्रदेश की पहली महिला सांसद ,समाजसेवी मिनी माता की स्मृति दिवस 11अगस्त को
