पाटन।आज रानीतराई में विश्व आदिवासी दिवस पर ग्राम में इष्ट देव बूढ़ादेव में पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा पूरे गांव में भ्रमण कर सभी देवी देवताओं के स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की गई, और ग्राम के हृदय स्थल चौक में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर, फेरी लगाकर माल्यार्पण किया गया। इस शोभायात्रा में राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर एवं कमलेश नेताम प्रतिनिधि सभापति जिला पंचायत दुर्ग और ग्राम के सरपंच निर्मल जैन उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में पूर्व सरपंच भूपेश ठाकुर पंच कामता ठाकुर प्रशांत तिवारी एवं ग्रामीण जन जुगन विश्वकर्मा, दुष्यंत ठाकुर, राजा ठाकुर, संतोष ठाकुर अंकलहूंनागरची चिंता ठाकुर, पप्पू ठाकुर तेजा ठाकुर एवं समाज के सभी महिलाएं पुरुष बच्चे उपस्थित थे।

