दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उतई मंडल द्वारा गौरव पथ निर्माण अतिशीघ्र पूर्ण कराने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया

रिपोर्टर-रोशन सिंह बम्भोले

उतई। भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा उतई मंडल के द्वारा गौरवपथ निर्माण को तत्काल पूर्ण करवाने की मांग को लेकर बाजार चौक के पास मुख्यमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया। गौरवपथ का निर्माण प्रारंभ हुए लगभग दो साल से अधिक हो चुका है लेकिन अब तक निर्माण पूर्ण नही हुआ है जिससे आस पास के दुकानदार एवं यात्रियों तथा नगरवासियों को धूल के गुबार का अनवरत समाना करना पड़ता है। अतः गौरवपथ निर्माण का कार्य तत्काल पूर्ण करवाने हेतु भाजपा उतई नगर एवं भाजपा उतई मंडल द्वारा बाजार चौक उतई, में धरना प्रदर्शन किया गया। एवं पाटन के नयाब तहसीलदार प्रेरणा सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा दुर्ग जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, प्रवीण यदु, पुनम सपहा, रूपेश पारख, डिकेश सेन, चंदू देवांगन, सोहन रिगरी, लक्ष्मीनारायण साहू, संतोष सपहा, प्रमोद कुमार, हेमू धनकर, आशीष साहू, नीलम जैन, लता सोनवानी सुनीता वर्मा, सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *