बोरीडीह में हुआ भूमिपूजन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

रिपोर्टर: रोशन सिंह बम्भोल


उतई।सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोरिगारका में 6 अगस्त को नवीन खाद गोदाम के लिए व ग्राम पंचायत बोरिगारका में सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम हुई।कार्यक्रम के मुख्यातिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे।अध्यक्षता अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा ने किया ।विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जिला पंचायत सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ जनपद पंचायत सभापति राकेश हिरवानी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदकुमार सेन,नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी सरपंच गूँजेश्वरी साहू थे।कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण कर हुई तद्पश्चात अतिथियों द्वारा भूमिपूजन किया।उसके बाद कार्यक्रम स्थल में अतिथियों का स्वागत सत्कार ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, ध्वज सेना के पदाधिकारियों सहकारी समिति के समिति प्रबंधक व कर्मचारियों द्वारा किया गया।उक्त जानकारी समिति प्रबंधक संतोष यादव ने दिया।इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष जवाहर वर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो को अंजाम देना पहली प्राथमिकता है,हमारी सरकार काम पर विश्वास करती है।चहुओर विकास की गाथा लिखी जा रही है।जिस प्रकार ग्राम का मुखिया सरपंच होता है और उसके नेतृत्व में काम किया जाता है उसी प्रकार छग सरकार के मुख्य भुपेश बघेल है हम इनके नेतृत्व में कार्य करते है ।दुर्ग ग्रामीण के सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य किया जा रहा है।नवीन सहकारी समिति बोरिगारका जो पूर्व में वृहताकार सहकारी समिति के अंतर्गत आता था उसे पृथक कर नवीन समिति बनाया गया है।उसके संचालन में शामिल हुए ग्राम के किसानों को साथ देना है।कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।इस दौरान कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू,जगदीश दीपक भीषम हिरवानी समाजसेवी हर्ष साहू रविन्द्र वर्मा सरपँच वामन साहू दीपक साहू घनश्याम गजपाल राजेश साहू अरुण साहू भरत चन्द्राकर चंद्रभान सारथी इंदु यदु संतोष यादव जागेश्वर साहू दिवाकर गायकवाड़ जामवंत गजपाल दिनेश साहू सुभाष साव शत्रुहन साहू महेश कौशिक गोवर्धन बारले संतोष सोनवानी रूपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *