पाटन क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने तीनों मंडल अध्यक्ष,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के नेताओ से मिलकर किये चर्चा

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर उत्तर मंडल, खेमलाल साहू मध्य मंडल, लालेश्वर साहू दक्षिण मंडल ने संयुक्त रूप से प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, किरण देव से सौजन्य मुलाकात करके संगठनात्मक विषयो पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया l पाटन विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा किया गया l

चर्चा के दौरान मण्डल अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि पाटन क्षेत्र में वर्तमान विधायक व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर दबावपूर्वक दमनकारी नीति के तहत कार्य किया जा रहा है l साथ ही क्षेत्र की आम जनता कांग्रेस के नेताओ की बदमिजाजी का लगातार शिकार हो रहे है l क्षेत्र की जनता में असहजता का भाव पहनने लगा है l कांग्रेस के दमनकारी नीतियों के विरोध में लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे है l भय, भूख, भ्रटाचार की जननी कांग्रेस क्षेत्र में आतंक का माहौल बना रहे है l बच्चे एवं महिलाओ में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है l रोज कोई न कोई विभत्स घटनाएं क्षेत्र में घट रही है l किसान खाद की अनुपलब्धता से परेशान है l

वाहवाही लूटने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की स्कूल का शुभारंभ आनन फानन में कर दिया गया है l लेकिन बंच्चो की सुविधावों का कोई इंतजाम नही हुआ है l सड़को पर जानवरो का भीड़ लगा हुआ है जिसके लिए कोई प्रबंधन नही किया है l खाली नाम के लिए रेका छोका के नाम पर वाहवाही लूट रहा है l किसान के फसल को जानवरो की चरी से बर्बाद हो रहा है l जिसे देखने वाला कोई नही है l खाली नाम के लिए नरवा, गरवा, घुरूवा बारी का नारा देकर छत्तीसगढ़ वासियों को बेवकूफ बनाने का काम कांग्रेस शासन के द्वारा किया जा रहा है l इन सभी गतिविधियों से प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री, नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया गया l साथ पाटन क्षेत्र में लगातार प्रवास के लिए अनुरोध किया गया जिसे पवन साय ने सहर्ष स्वीकार किया और इसी माह प्रवास पर पाटन क्षेत्र में आने की बात कही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *