आयुष विभाग आयुर्वेद औषधालय द्वारा ग्राम नारधी में आयुष स्वास्थ्य मेला एवं आयुष संवाद का आयोजन,,130 लोगो ने उठाया लाभ,


पाटन— शासकीय आयुर्वेद औषधालय बटंग द्वारा ग्राम नारधी में आयुष स्वास्थ्य मेला एवं आयुष संवाद कार्यक्रम रखा गया था  शिविर का 130 लोगो ने लाभ उठाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मनीष बंछोर  ओएसडी मुख्यमंत्री ,ललित सिन्हा  सरपंच नारधी उपस्थित थे  श्री बंछोर  ने कहा कि आयुष पद्धति से इलाज कराना बहुत ही कारगर है एवं सुरक्षित है आयुर्वेदिक औषधियां पुराने से पुराने बीमारियों को दूर करने में सक्षम है अतः अधिक से अधिक आयुष औषधियों का उपयोग करें ,शिविर प्रभारी डॉक्टर पार्वती कुर्रे ने कार्यक्रम के  बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं औषधि एवं जड़ी बूटियों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचने के उपाय बताएं जड़ी बूटी  हल्दी, निर्गुंडी ,चिरायता, पारिजात ,शतावरी ,अश्वगंधा ,मुलेठी ,त्रिकटु ,गिलोय आदि का उपयोग बताया एवं अपने घरों में लगाने की सलाह दी आयुष संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना से बचने के उपाय बताए गए तथा टीकाकरण का महत्व बताया गया एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गई मास्क लगाना अभी भी जरूरी है तथा टीकाकरण संपूर्ण कराने के लिए कहा गया शिविर में  चिकित्सा सेवा देने  शिविर प्रभारी डॉ पार्वती कुर्रे ,डॉक्टर सुकांत भुनिया , डॉक्टरअर्पिता शर्मा, डॉक्टर अंबिका ठाकुर ,डॉ गीतांजलि  उपस्थित रहे। फार्मासिस्ट उत्तम चंद्राकर , गजानंद सिन्हा, कुसुम लता, योगिता वर्मा ,अशोक वर्मा ने अपनी सेवा दी। शारदा वर्मा , नंदकुमार , भूलेश्वर सिन्हा , माधुरी वर्मा, शुभम वर्मा, पार्वती वर्मा ,हेमलता साहू ,उत्तम मानिकपुरी, भीखम, चिंतु राम सिन्हा उपस्थित थे। शिविर में वात रोग ,स्वांस, स्त्री रोग, उदर रोग आदि बीमारियों का इलाज किया गया।इसके अलावा  आयुष काढा का वितरण किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *