Tokyo Olympics: हॉकी में टीम इंडिया की शानदार की शानदार जीत रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हरा कर जीता कांस्य पदक

आज भारत की पुरुष हॉकी टीम का कांस्य पदक के लिए जर्मनी से मुकाबला जारी है. जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया था. लेकिन फिर भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच का रुख ही पलट दिया.

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है. भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी. टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की. लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया. लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *