पाटन। राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन अनुरूप आज 2 अगस्त को स्कूल प्रारम्भ किया गया । स्कूल खुलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे एवम बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला । शुरुआती दौर में प्राथमिक स्तर पर कक्षा 1 ली से 5वीं , उच्च प्राथमिक स्तर पर 8 वीं एवम हाई /हायर सेकेंडरी स्तर पर 10वीं , 12 वीं के बच्चों को 50% रोटेशन में स्कूल आने की अनुमति दी गई है । शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा में कोविड–19 गाइडलाइन का पालन करते हुए शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया । शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैलचित्र में पूजा अर्चना वंदना के साथ हुआ , पश्चात बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया एवम मुंह मीठा कर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया । पश्चात संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर सभी बच्चों को बधाई देते हुए स्वस्थ एवम सुरक्षित रहते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया , आज प्रथम दिवस संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने कक्षा 8वीं के बच्चों को गणित पढ़ाया , उन्होंने लाभ , हानि के बारे में दैनिक जीवन से जुड़े हुए प्रश्नों के माध्यम से समझाया । इस अवसर पर विशेष रूप से सरपंच प्रतिनिधि ढालू राम निषाद , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष छोटू यादव , पूर्व सरपंच संतराम यादव , सोहन निषाद , संस्था प्रमुख के.पी.ठाकुर , खेलावन सिंह कुर्रे , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती अंजू वर्मा , जयंत वर्मा , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती एम.एस.खलखो , श्री कोमल सिंह ठाकुर , श्रीमती मेघा बारले उपस्थित रहे ।
स्कूल खुलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे , बच्चों में दिखा उत्साह, प्रवेशोत्सव मनाया गया, पहले दिन से ही संकुल समन्वयक ने ली गणित की क्लास
