आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक दरसराम सोनी पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बने


लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद –, आबकारी विभाग गरियाबंद में पदस्थ मुख्य आरक्षक दरसराम सोनी पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बन गए हैं। नवीन पदस्थापना के तहत श्री सोनी को जिला कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ किया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग के अपर आयुक्त ने 19 मुख्य आरक्षक को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं, जिसमें दरसराम सोनी का नाम भी शामिल है। श्री सोनी के पदोन्नत होने पर विभाग सहित शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *