गरियाबंद सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज सिंह ठाकुर व महिलाएँ हुई सम्मानित

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद सर्व यादव समाज गरियाबंद ने किया विभिन्न क्षेत्रों में कार्य महिलाओं का सम्मान
एसपी पारूल माथुर और पद्म श्री फुलवासन बाई भी हुई शामिल
महिला सशक्तिकरण को लेकर सर्वयादव समाज ने कृषि मंडी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया। सर्व यादव समाज के इस बडे कार्यक्रम में पद्म श्री फुलवासन बाई और गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर भी सम्मानित हुई। समाज के कार्यकर्ता महिला जागृति को लेकर एक माह पहले से इसकी तैयारी में जुट गये थे। वही सम्मान सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ,दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,पुलिस जबाबदेही प्राधिकरण के सदस्य रामकली यादव, धनमती यादव, जनपद पंचायत मैनपुर अध्यक्ष नुरमति माँझी सहित कई महिलाएँ सम्मानित हुई। वही क्षेत्र के मिडिया कर्मीयो का भी एक योध्दा मानकर समाज ने सम्मान किया।
एसपी माथुर ने महिलाओ को संबोधित कर कहा महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण आपस में जुडे हुये कडी है महिला सुरक्षा जिले की पहली प्राथमिकता होगी। वही पद्म श्री फुलवासन बाई यादव ने कहा गरीबी से लडने और हम के लिये महिलाओं को सशक्त होना पडेगा।जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने समाज के द्वारा सौंपे गये माँग पत्र पर सामुदायिक भवन के लिये पाँच लाख देने की घोषणा की।
सर्व यादव समाज ने क्षेत्र में मानवता के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डाँ. सौरभ पाण्डेय, महिला स्वास्थ्य कर्मी खोज दिवान, ब्रांड एम्बेसीडर उर्मिला सोनवानी,महिला समूह के निधी साहूऔर सावित्री बाई का सम्मान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने यादव समाज के प्रांताध्यक्ष रमेश यादव, केनुराम यादव,रिखीराम यादव जयकुमार यादव, सुशील यादव, सहित सभी समाज प्रमुख जुटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *