पाटन।छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था। उसे लगातार पूरा करते हुए जनहित में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी कार्यभार संभालते ही किसानों का कर्जमाफी कर दिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसे अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है।
दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू जी ने भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह भूमिहीन मजदूरो के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उपाध्यक्ष श्री साहू ने आगे कहा कि विधानसभा मानसून सत्र में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने देश की पहली अनूठी योजना की घोषणा विधानसभा सत्र के दौरान अनुदान मांग चर्चा के समय की। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने ग्रामीण अंचल के भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना की घोषणा की। इसके तहत ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। देश में अपनी तरह की यह पहली योजना है जिसके लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना के घोषणा होते ही भूमिहीन मजदूर परिवारों में उत्साह का माहौल है।
दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरा प्रदेशवासी उत्साहित है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने जो वादा प्रदेशवासियों से किया था। उसे पूरा भी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी प्रदेश के सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष साहू ने आगे भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा केंद्र सरकार के किसानों का आय दुगुना करने का वादा केवल जुमला है। केंद्र सरकार खाद, उर्वरकों व कीटनाशकों सहित पेट्रोल डीजल के दामों में मनमानी वृद्धि कर रही है। केंद्र सरकार के करनी और कथनी में अंतर हमेशा से जगजाहिर है। केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार से सिख लेनी चाहिए।
