- धान खरीदी केन्द्र सेलुद में आठ समितियों द्वारा किया गया जवाहर वर्मा का सम्मान
पाटन। सेवा सहकारी समिति सेलुद के अध्यक्ष जवाहर वर्मा के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष बनने पर बुधवार को शाम 4 बजे धान खरीदी केन्द्र सेलुद में सेवा सहकारी समिति फुंडा, सेलुद, मर्रा, सांतरा, उतई, गाडाडीह, फेकारी व बोरीगारका समितियों के द्वारा सम्मान किया गया है । कार्यक्रम की शुरुवात भगवान बलराम की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
जवाहर वर्मा ने कहा कि भुपेश बघेल सरकार किसान हितैषी सरकार है सरकार बनते ही सबसे पहले घोषणा ऋण माफी और किसानों के धान को पच्चीस सौ रुपए में करने को पुरा किया । वैसे ही जमीन से जुड़े पाटन के सात कार्यकर्ताओं को आकाश में चमकने वाले सात तारों की तरह किसानों की सेवा करने की जवाबदारी दी गई है । यह हम लोगों के लिए बहुत बड़ी जवाबदारी है । और उसे आप सबके सहयोग से ही पुरा करने का प्रयास किया जायेगा । साथ ही कर्मचारियों के मांग को पुरा करने का पुरा प्रयास रहेगा । कर्मचारियों की मांग पर उन्होंने 312 समितियों में खाली पदों को सरकार के सहयोग से भरने का प्रयास भी करने की बात कही । वही छोटे समिति की आर्थिक स्थिति खराब होने पर उन सभी समिति के समस्याओं को बैठकर सुलझाने का प्रयास करने की बात कही । मंडी बोर्ड से 40 करोड़ के कार्य पाटन में हो रहा है । बैंक या मंडी बोर्ड के द्वारा निर्माण कार्य किया जाना चाहिए ।वर्मी कम्पोस्ट और गोबर खरीदी के कड़ी टुट रहा है उसे पुरा करना है और किसानों को वर्मी के सम्बन्ध में पुरा करने की जरुरत है किसानों को वर्मी के लाभ के सम्बन्ध में जागरुक करने की जरुरत है । सेवा सहकारी समिति सेलुद में एसी लगाने पर इसको सर्वप्रथम पुरा करने काम इसी समिति से करने की बात कहा गया ।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा,अश्वनी साहू अध्यक्ष दुर्ग कृषि उपज मंडी,
देवकुमार निषाद मछुवा कल्याण बौर्ड सदस्य, निर्मल कोसरे अध्यक्ष दुर्ग जिला कांग्रेस, कौशल चंद्राकर सदस्य खादी ग्रामोद्योग , महेंद्र वर्मा पाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, डिकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत उतई, पवन पटेल सदस्य शाकम्भरी बोर्ड सहित अन्य थे।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान के हित की जिम्मेदारी जवाहर वर्मा को दिया है। जब तक भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की बागडोर रहेगी तब तक किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होते रहेगी।
कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने सभा का संबोधित करते हुए किसानों से कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांछि योजना नरवा , गरुवा, घुरूवा , बाड़ी किसानों को समृद्ध बना रही है। इसमें हम सभी की सामूहिक सहभागिता होने से सड़कों में घूम रहे मवेशियों पर लगाम लग सकती है।
मंच संचालन मनी यादव ने किया। आभार प्रदर्शन आनंद बघेल ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, उमाकांत चंद्राकर,लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, नंदकिशोर साहू,बल्लू राय,लोचन यादव,किशन भारती, देवेश चन्द्राकर, रूपनारायण शर्मा,रामाधार यादव, कोमल चंद्राकर, रमेश देवांगन,दिलीप कुर्रे,कांति साहू, रमेश कश्यप, अजय राजपूत, राजकुमार मिश्रा, रतनू यादव, रोमन वैष्णव,मोहित अमृत,कोमल चन्द्राकर, महावीर ठाकुर, श्यामलाल साहू,बलराम वर्मा, युगल किशोर ,जागेश्वर निर्मलकर, पूरन साहू, जयंत साहू, चंद्रकला कामढे, रत्ना ठाकुर, दुलारी यादव,मेहतरीन शिवहरे सहित बडी संख्या में किसान उपस्थित थे।
