पूर्व नौकर ने किया 17000 रुपए चोरी, छावनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई—दिनांक 25.07.2021 को प्रार्थी रवि रोहिला का टी मार्केट स्थित दुकान से उसके पूर्व नौकर सोनू मुसलमान निवासी संग्राम चौक भिलाई थाना वैशाली नगर के द्वारा दुकान के सेकंड फ्लोर के दराज में रखें 17000 रुपए को चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 427/2021 धारा 454, 380 भारतीय दंड विधान का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के धरपकड़ हेतु टीम बनाई गई । मुखबिरो की सूचना पर आरोपी सोनू मुसलमान को घेराबंदी कर पकड़कर उसे पूछताछ किया गया जो अपने पूर्व मालिक के घर में चोरी करना स्वीकार किया उस से चोरी गए रकम 17000 रुपए को बरामद किया बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *