गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान किसी MLA पर नहीं हुआ कोई हमला, बृहस्पत सिंह के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बवाल मचा हुआ है

रोशन सिंह

उतई। विधायक बृहस्पत सिंह पर हुए हमले को लेकर रायपुर: MLA बृहस्पत सिंह के काफिले पर हुए हमले के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं, बृहस्पत सिंह ने मंत्री TS सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने MLA बृहस्पत सिंह पर हुए हमले के मामले पर कहा कि प्रदेश में किसी MLA पर कोई हमला नहीं हुआ है। FIR के अनुसार, उनके सुरक्षागार्ड पर पत्थर जरूर मारा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर बृहस्पत सिंह के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर प्रदेश प्रभारी PL पुनिया ने दोनों के साथ वन टू वन चर्चा की है। बतादें कि बृहस्पत सिंह के खिलाफ भी कांग्रेस नेता एकजुट होने लगे हैं। पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

ऐस मचा है घमासान
बतादें, कांग्रेस MLA बृहस्पत सिंह ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक में इस घटना को रखूंगा। बृहस्पति सिंह ने कहा कि मेरे जैसे कुछ विधायकों की कभी भी हत्या हो सकती है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि TS सिंहदेव को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाए. बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी इस बाबत पत्र लिखा है. कांग्रेस के आदिवासी विधायकों को टीएस बाबा ने हमेशा अपना विरोधी माना है. सूत्रों से जानकारी आ रही है, आदिवासी MLA पर हमला करने वाले को पकड़ने में भी पुलिस आना-कानी करती रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *