रानीतराई में खुले आम हो रही अवैध शराब की बिक्री… हॉरिजोन स्पोर्ट्स क्लब ने शराब बंदी के लिए सौंपा ज्ञापन

पाटन। ग्राम पंचायत रानीतराई में जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री रफ्तार पकड़े हुए है। गली मोहल्ला चौक चौराहा सभी जगह खुलेआम शराब बेचने का सिलसिला लगातार जारी है।अवैध शराब की बिक्री बंद कराने हॉरिजोन स्पोर्ट्स क्लब रानीतराई ने क्लब के अध्यक्ष शब्बीर खान एवमं क्लब के संरक्षक उमाशंकर (बाबा) चंद्राकर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच निर्मल जैन तथा व्यापारी संघ रानीतराई के अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन को ज्ञापन सौंप अवैध शराब की बिक्री बंद कराने का आग्रह किया। क्लब के अध्यक्ष शब्बीर खान ने बताया कि अवैध शराब बेचने वालों का हौसला बुलंद है ज्यादातर शराब बेचने वाले ऐसे हैं जो दुकानदार हैं अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के आड़ में इस अवैध शराब के गोरखधंधे में संलिप्त हैं । अवैध मुनाफ़े के चक्कर में शराब दुकान से ज्यादा मात्रा में शराब खरीद कर दुगुने कीमत में बेचते हैं जिससे शराब पीने वालों को सरकारी शराब दुकान के खुलने का इंतजार नही करना पड़ता है और बड़ी आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। दिन प्रतिदिन नए-नए शराब कोचिये पैदा होते जा रहे है और धड़ल्ले से शराब की बदस्तूर बिक्री जारी है जहां एक ओर ग्राम का माहौल खराब हो रहा है तो वही दूसरी ओर युवा पीढ़ी नशे की लत की आदी होती जा रही है। अवैध शराब की बिक्री कानून से बेखौफ खुलेआम किया जा रहा है जो युवाओं यहाँ तक कि बच्चों को अपने आगोश में लेता जा रहा है इस दिशा में गंभीरता से सोच कर एक ठोस कदम उठाने की जरूरत है अनाचार की जननी शराब सर्वथा त्याज्य है इससे न सिर्फ़ अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही शाम होते ही गाँव का माहौल नशेड़ियों से दूषित हो जाता है हमारा सामाजिक ढांचा क्षत−विक्षत हो रहा है और पारिवारिक झगड़े भी बढ़ते ही जा रहे हैं शीघ्र ही ग्रामहित एवमं समाज हित में इस ज्वलंत समस्या का निदान अतिआवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *