26 को एक दिवसीय प्रदर्शन करेगी भाजपा

पाटन–भाजपा के चारो मण्डल कुम्हारी,मध्य ,उत्तर,दक्षिण मण्डल की बैठक चन्द्राकर भवन में रखी गई थी जिसमे प्रदेश सरकार के किसानों विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 जुलाई को 1 से 4 बजे तक जनपद कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन करने के लिये नीति बनाई गई ,बैठक एवं धरना प्रदर्शन प्रभारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि भाजपा संगठन के निर्देशानुसार प्रदेश से सभी मंडलों में कांग्रेस सरकार के गलत किसान नीतियों के खिलाफ 90 विधानसभा में प्रदर्शन कर रही है जिसके अंतर्गत पाटन में भी प्रदर्शन किया जावेगा श्री साहू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान के शुभचिंतक होने का दिखावा कर रही है, पूरे क्षेत्र के किसान परेशान, हताश है किसान आज खाद बीज के लिये तरस रहे है अधिकतर सोसायटियों में खाद नही है, प्रदेश में सोसायटियों में आज धान की सार्टेज हो रही है जिससे सोसायटियों को नुकसान हो रहा है श्री साहू ने कहा कि सरकार ने धान तो खरीदा लेकिन सोसायटियों से धान का उठाव नही कर पाई है जिससे हजारों क्विंटल धान सड़ चुका है जो किसान का ही नुकसान है बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू,कुम्हारी मण्डल अध्यक्ष पी एन दुबे,उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चन्द्राकर,मध्य मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,मोनु साहू,पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुरषोत्तम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बसन्त चन्द्राकर,दिलीप साहू,चन्द्रिका साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा कर जिलाध्यक्ष किशोर साहू,मांझी प्रकोष्ठ राजू निषाद, माखन लाल कोशरिया, योगेश साहू,कुणाल शर्मा,केवल देवांगन,होरीलाल देवांगन, विनय चन्द्राकर,जयंत कश्यप,हरी शंकर साहू,पार्षद चंद्रकला यादव, गोवर्धन बिजोरा, तेजेन्द्र पिपरिया,धर्मेंद्र कौशिक, रमेश देवांगन,रवि सिंगोर,मनेंद्र वैष्णव,तेजेन्द्र पिपरिया,ओंकार प्रसाद मार्कण्डेय, दीपक चतुर्वेदी,जयंत कश्यप,योगी साहू,नारद साहू, राजू साहू के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *