रजककार बोर्ड निर्माण के लिए रजक समाज महासंघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

पाटन। छत्तीसगढ़ रजक समाज महासंघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन के मार्गदर्शन और अंशु रजक जनपद पंचायत सदस्य पाटन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर रजककार कल्याण बोर्ड निर्माण के लिए आभार प्रकट करते हुए, शीघ्र ही बोर्ड गठन करने का निवेदन किया,साथ ही धोबी जाति के लोगों के लिए सरकारी अस्पतालो और संस्थाओं में कपड़े धुलाई आदि कामों में प्रथमिकता देने की मांग किया।
समाज की लोकप्रिय लोकगयिका श्रीमती रजनी रजक को पद्मश्री पुरस्कार के लिए ऑनलाइन समर्थन देने मांग किया ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजक समाज के प्रदेश अध्यक्ष के.एल.निर्मलकर, युवा अध्यक्ष राजा निर्मलकर, प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर, विनय निर्मलकर, चूड़ामणि निर्मलकर, कोरबा जिला से प्रदीप सॉंसर्वे, जना राम कर्ष, सन्तोष बरेठ, मिलाप राम बरेठ, जांजगीर- डबरा से गीतानंद कर्ष, घासी राम कर्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *