बेमेतरा:-जिले में अब तक 537 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा-चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 22 जुलाई 2021 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 537.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 715 मि.मी. वर्षा थानखम्हरिया तहसील में तथा न्यूनतम 403 मि.मी. वर्षा साजा तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 713 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 440 मि.मी. वर्षा तथा नवागढ़ तहसील मे 415 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *