गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
श्री संतोष महतो एवं श्री सुखनंद राठौर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद
के नेतृत्व में क्षेत्र मे लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा- निर्देश
प्राप्त होने पर आज दिनांक 20.07.2021 दिन मंगलवार को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि वाहन
मो0सा0 क्रमांक सीजी 05 आर 2446 का चालक अपने मो0सा0 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा ग्राम
झरियाबाहरा की ओर बिक्री करने वा परिवहन करते अपने मो0सा0 मे रख कर ले जा रहे है की सूचना पर
फुलझर घाटी पहुंचकर नाका बंदी कर उक्त वाहन मो0सा0 कमांक सीजी 05 आर 2446 का आने का इंतजार
किये उक्त मो0सा0 के आने पर मो0सा0 चालक को रूकवा कर पुछताछ किया जो अपना नाम भौजलाल डोगरे
पिता कामेश्वर डोंगरे उन 27 साल साकिन कौलिहापदर थाना रायघर जिला नबरंगपुर (उड़िसा) बताया जिन्होने
अपने मो0सा0 में एक प्लास्टिक थैला में प्लास्टिक टेप से लपेटे हुये दो अलग- अलग पैकेट से लिपटा हुआ
गांजा जैसे मादक पदार्थ रखा हुआ जिसे धारा 91 जा0फौ0 के तहत् वैध कागजात प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया
कोई भी कागजात नहीं होना बताने पर एवं आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने पर एवं मादक
पदार्थ तस्करी कि धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पायें जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर थाना मैनपुर
में अपराध क्रमांक 48/2021 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण
अजमानतीय होने से 15 दिवस के न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम , सउनि
यदुराज ठाकुर प्रधान आरक्षक विनोद नरेटी ,दिलीप सिन्हा एवं आरक्षक चन्द्रशेखर ध्रुव ,रविकांत ठाकुर ,विक्रम
साहु , सतीश सोनकर , बिरबल नेताम ,नरेश निषाद एवं सैनिक पुरषोत्तम डहाटे की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी :- भोजलाल डोगरे पिता कामेश्वर डोंगरे उम्र 27 साल साकिन कोलिहापदर थाना रायघर
जिला नबरंगपुर (उड़िसा) ।
एस पी पारुल माथुर के निर्देश पर गरियाबंद पुलिस ने चलाई नशे के खिलाफ अभियान,,,
