भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल पाटन कार्यसमिति बैठक सम्पन्न…13 भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ फर्जी प्रकरण दर्ज कराने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ लाया गया निंदा प्रस्ताव

पाटन। आज उत्तर पाटन मंडल की कार्यसमिति बैठक लता कुंज रेस्ट हाउस के पीछे ग्राम तर्रा में सम्पन्न किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर द्वीप प्रज्वलित एवं मार्ल्यापण कर किया। इसके पश्चात अथितियों का स्वागत किया गया। ततपश्चात अथितियों का परिचय किया गया। उपरांत मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर द्वारा कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास जनसंघ से भाजपा की स्थापना के बाद अब तक के वृतांत का वर्णन किया गया। उत्तर मंडल क्षेत्र की भौगोलिक, राजनीतिक सांगठनिक कार्यो को व्योरावार बताया गया। साथ ही पूर्व में कोविड -19 के समय लॉकडाउन के दरम्यान जामगांव (एम) शराब दुकान में हुए प्रदर्शन के दौरान तीनो मंडल अध्यक्ष, दो जिला पंचायत सदस्य सहित तेरह भाजपा नेताओं के ऊपर फर्जी रूप से प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमे एक मंडल अध्यक्ष के साथ पांच अन्य साथियों को तीन महीने तक जेल में रहना पड़ा था। जिसके खिलाफ में निंदा प्रस्ताव लाकर कांग्रेस सरकार के विरोध में पारित किया गया। साथ ही पिछले डेढ़ साल में किये गए विभिन्न कार्यो जिनमे, सूखा राशन , मास्क, सेनेटाइजर सहीत अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण नेताओ कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही जिले में 18+ को पूर्ण वैसिनेट ग्राम बनाने के लिए सरपंच योगेश चन्द्राकर सहित ग्रामवासियों एव हॉस्पिटल के स्टॉप को बधाई दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में ढाई साल में ही प्रदेश के किसान परेशान है समर्थन मूल्य के बाद के पैसे के लिए किसानों को चार किस्तो में लेदेकर दे रही है, प्रदेश कर्ज में डुबो रही है, पुरे क्षेत्र में अवैध कारोबार फल फूल रहा है किसानों को न बीज मिला रहा है न खाद, आप सब अभी से कमर कस लो कि ढाई साल बाद इन्हें सत्ता से बेदखल करना है। मुख्य वक्ता ललित चन्द्राकर ने पूरी मंडल की संरचना की जानकारी ली गई साथ ही कहा कि हम सब को आने वाले ढाई साल बाद चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है, उपस्थित मनोज मिश्रा ने कहा कि आप सब को एक जुट होकर प्रदेश में चल रहे भय और भ्रष्टाचार के जनक स्थानीय विधायक एव प्रदेश के मुख्यमंत्री को उखाड़ फेंकना है।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष बसंत चन्द्राकर, भाजपा विधायक दल संयोजक जितेंद वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, निरुपमा चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चन्द्राकर, ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने एव आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष खिलावन वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी फेरहा राम धीवर, रामाधार साहू यशवंत जांगड़े, रेमन बाई जांगड़े, महामंत्री उत्तरा सोनवानी, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मण्डल मंत्री धर्मेंद्र कौशिक , कुन्दन देवांगन, ईश्वर यादव, रमाकांत यदु, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, गायत्री साहू, रेवती सोनकर, मोहन साहू, कमलेश चन्द्राकर, दयानंद सोनकर, युवराज साहू, लोकेश साहू नोखु सिंगौर, मनहरण सिंगौर, राजेश बघेल, रज्जु सोनी, टिकेंद्र वर्मा, संतोष साहू, पुरणलाल साहू, बलदेव पाटकर, शिव कुमार साहू, राजकुमार ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, योगेश चन्द्राकर, देवेन्द कुमार साहू, भूषण धनकर, अश्वनी चन्द्राकर, घनश्याम चौहान, ललित यादव सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *