जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बेल्हारी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण किया, लोकार्पण पूर्व कमियों को पूरा करने दिए निर्देश

जामगांव-आर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मंगलवार को दक्षिण पाटन के विभिन्न स्थानों पर जारी निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया,ग्राम बेल्हारी में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा स्वीकृत ओपन जिम तथा यात्री प्रतीक्षालय निर्माण का काम देखा और कहा कि इससे यात्रियों के रुकने,बैठने के लिये व्यस्था सुगम होगी वहीं जिम के निर्माण से युवाओं में फिजिकल फिटनेश के प्रति स्वाभाविक आकर्षण बनेगा इससे उनकी शारीरिक दक्षता में वृद्धि होगी।
श्री साहू ने बेल्हारी में परिक्षेत्रीय साहू समाज हेतु बनाये गए सामाजिक भवन का भी अवलोकन किया ,उन्होंने भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने सहित भवन के मुख्य द्वार को छोटा रखने तथा किचन के बाजू में निर्मित स्टोर रूम में बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था को नाकाफी बताते हुए संबधित अधिकारियों को लोकार्पण के पूर्व इसे ठीक करने के लिये कहा। श्री साहू ने कहा कि सीएम बघेल से चर्चा करके जल्द इन कार्यो का लोकार्पण करके इन्हें जनता के लिये उपलब्ध करायेंगे । इस दौरान मनीष चंद्राकर, अमित अग्रवाल,खिलेंद्र बंसोड़,ढालू राम एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *