उद्यानिकी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश ठाकुर का महिला समूह की महिलाओं ने किया आत्मीय स्वागत

पाटन। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांछि योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कुर्मिगुंडरा पंचायत में मूर्त रूप ले रही है । सरपंच पार्वती आडिल व पँचगणो की सक्रियता औऱ अधिकारियों के सहयोग से 20 एकड़ में विभिन्न प्रकार के ग्राफ्टेड आम, जामुन, एपल बेर, मौसम्बी, अमरूद, कटहल, नीबू,रामफल,छीता फल, करौंदा, नारियल, आंवला, बेल, कायत ,बोहारभाजी के पौधे रोपित किया गया है। उद्यानिकी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश ठाकुर के विशेष लगाव की वजह से कुर्मिगुंडरा में लगा नर्सरी अब आकार लेता दिख रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा पूरे 20 एकड़ में सिचाई के लिए ड्रिप लगाया गया है । सरपंच ने बताया कि इस नर्सरी में 7 समूह की लगभग 70 महिलाएं अतिरिक्त आय करने जिमीकन्द, हल्दी, भाटा,मिर्च, पपीता,करेला, सेमि ,भिंडी लगा रही है। उद्यानिकी विभाग महिलाओं को इन पौधों की खरीदी पर सब्सिडी दे रही है नर्सरी में चल रहे कार्यो को देखने डिप्टी डायरेक्टर अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुचे थे जिनका स्वागत सुपाड़ी का पौधा भेंट कर किया औऱ अधिकारी का इन कामो के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। डिप्टी डायरेक्टर ने छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देते हुए कहा कि हर तरह का मदद हम समूह की महिलाओं का करेंंगे।
भूपेश बघेल की सरकार किसानों मजदूरों महिला समूह के लिए काफी योजनाये चला रही है हम उनके अंग है आप सभी का सहयोग यथासम्भव जरूर करेगे ताकि समूह की महिलायें आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राप्त कर सके स्वागत करने वालो में रूखमणी साहू, अगसिया ढीमर, कुमारी चन्द्राकर,कौसिल्या ठाकुर,कुसुम यादव, चौकीदार सुमेस्वर साहू, नीलमणि वर्मा शामिल थे । सरपंच पार्वती आडिल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेसर नरेन्द्र भूरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आलोक सर, उदयानिकी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश ठाकुर, के एल साहू ,सिन्हा मेडम का नर्सरी में चल रहे आजीविकामुलक कार्यो में सहयोग व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *