भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग के जिला उपाध्यक्ष बने पूर्व जनपद सदस्य फेरहा राम धीवर

पाटन। उत्तर पाटन क्षेत्र के ग्राम अमलेश्वर निवासी पूर्व जनपद सदस्य फेरहा राम धीवर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी जाहिर किया है। उनके नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक, ,कैलाश यादव महामंत्री उत्तर मंडल,शिवा साहू,रवि सिंगौर, यशवंत जागड़े, मनहरण सिंगौर, दुर्गेश साहू,कुमार साहू सहित अन्य लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *