उतई स्वाथ्य केन्द्र में दिव्यांग को लगाया गया कोविड टीका


उतई ।कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान अंतर्गत टीकाकरण केन्द्र उतई में शनिवार को दो दिव्यांग 75 वर्षीय अनुसुईया टण्डन व 48 वर्षीय बनवासा टण्डन का कोविशील्ड दूसरा डोज लगाया गया। दोनों दिव्यांग के चल नहीं पाने के कारण नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी के निर्देशानुसार उनके गाड़ी में ही नर्सिंग स्टाफ द्वारा टीका लगाया गया। सेक्टर सुपरवाइजर मुकेश मेश्राम ने टीकाकरण के बाद भी सावधानी रखने कहा गया । उतई सेक्टर प्रभारी पोषण मारकण्डे ने कोविशिल्ड दूसरा डोज लगाने वाले सभी लाभार्थी को कोरोना गाइड लाइन का पूरा-पूरा पालन करने की अपील किया तथा टीकाकरण शांतिपूर्ण सम्पन्न करने वाले पुलिस कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ एवं वेरिफायर शिक्षकगण के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर पार्षद बिरेंद्र गिरि गोस्वामी, संकुल समन्वयक सांवत साहू, पत्रकार संघ अध्यक्ष रोशन बम्भोले, ए.डी. टण्डन एवं अश्वनी डहरे उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *