गोंड़पेंड्री के मोहल्ला क्लास में मिला एक छात्र कोरोना पाजेटिव, मचा हड़कंप

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम गोंड़पेन्द्री में मोहल्ला क्लास में पड़ने वाले एक छात्र कोरोना पाजेटिव मिला है। बच्चे के स्वास्थ्य खराब होने पर उनका टेस्ट करवाया गया। टेस्ट में उनका रिपोर्ट पाजेटिव मिला। इसकी खबर लगते ही क्षेत्र के मोहल्ला क्लास सहित शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब मोहल्ला क्लास में पड़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।
गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमन के कारण शासन द्वारा अभी तक स्कूलों को बंद रखा गया है। केवल प्रवेश लिया जा रहा है। कक्षाएं नही लगाई जा रही है। विभाग के निर्देशानुसार गाँव गाँव मे मोहल्ला क्लास लगाकर शिक्षक सरकारी भवन, मंच, पेड़ के नीचे कक्षा लगाकर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पढ़ाई करवा रहे है। एक बच्चे का कोरोना पाजेटिव मिलने पर साथ मे पड़ने वाले बच्चों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
गोंड़पेन्द्री के छात्र का रिपोर्ट पाजेटिव मिलने के सूचना मिलते ही बीईओ द्वारा तत्काल आदेश जारी करते हुए आगामी आदेश तक मोहल्ला क्लास बंद रखे जाने का निर्देश जारी किया गया एवं साथ मे पढ़ने वाले सभी बच्चों का कोरोना टेस्ट करवाने की निर्देश जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *