दुर्ग पुलिस की कार्यवाही : संजय बिहारी को मोहननगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते ही जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की धड़पकड़ तेज कर दी है। एसपी के निर्देश पर लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में मोहन नगर पुलिस ने आज सुबह पुराना गैंगस्टर संजय बिहारी को उसके होटल से गिरफ्तार किया है। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि संजय बिहारी के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 34,2 आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज था। मुखबिरी से सूचना मिली कि वह अपने होटल पर है। सूचना पर पुलिस मौके पर तुंरन्त पहुंची और उसे गिरफ्तार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *