उतई। थाना उतई के गुम इंसान क्रमांक 39/2012 गुमशुदा दुर्गाशंकर खुटियारे पिता चैन सिंह खुटियारे उम्र 30 साल ग्राम गोंडपेंड्री थाना उतई जो दिनांक 30 अगस्त 2012 से अपने घरवालों को बिना बताए कहीं चला गया था। जिसका पता तलाश लगातार जारी रखते हुए उतई पुलिस जांचकर्ता सहायक उपनिरीक्षक राजेश मणि सिंह द्वारा गुमशुदा का पता किया गया। जिसका पता चला कि गुमशुदा ग्राम नवादा पोस्ट नवागढ़ जिला मुजफ्फरपुर मिर्जापुर उत्तर प्रदेश मैं लक्ष्मी नारायण सिंह के घर काम कर रहा है। गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर था। सोशल मीडिया के माध्यम से गुमशुदा का पता कर संबंधित पुलिस थाना मैं बात करके गुमशुदा का पता तलाश किया गया। गुमशुदा को सकुशल उसके परिजनों को सौंपा गया।
उतई पुलिस ने 9 साल पहले गुमशुदा को सकुशल परिजनों से मिलाया
