पाटन। मुख्ययमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुमोदित छत्तीसगढ़ शासन के आयोग /निगम /मंडलो मे रिक्तपद पर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी जिला दुर्ग के अध्यक्ष पद पर ग्राम पतोरा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं तहसील साहू संघ अध्यक्ष अश्वनी साहू की नियुक्ति की गई है। उनके नियुक्ति पर साहू समाज मे खुशी की लहर है। अश्वनी साहू को कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला साहू संघ दुर्ग महासचिव नंद लाल साहू, तहसील के महासचिव खेमलाल साहू, दिनेश साहू,गंगादीन साहू,किशन हिरवानी, पूरन साहू, धात्री साहू, गुलाब साहू, हरिशंकर साहू, लालेश्वर साहू, डॉ सुरेश साहू,चंद्रिका साहू, विमल साहू, कल्याण साहू, किशोर साहू, डुलेश्वर साहू,सहित तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने बधाई दिया है।
