दुर्ग। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया। जिसे 1 जुलाई से मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कालेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए, महंगाई भत्ता स्वीकृत किया है। ऐसी ही आशा हम राज्य शासन से करते हैं। राज्य में डीए का प्रतिशत 12% है। 1 जुलाई 2019 से महंगाई भत्ते की राह कर्मचारियों द्वारा देखी जा रही है। अतः माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध है, कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाए।
राज्य शासन के कर्मचारी डीए का कर रहे इंतजार, केंद्र के समान, 28% महंगाई भत्ता दे सरकार-शंकर वराठे
