छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर बिलासपुर जिला अंतर्गत महमंद गांव की रेप पीड़िता मृतका के परिवार को आर्थिक मुआवजा, मामले की विशेष जांच एवं अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस अवसर पर साहू समाज के वयोवृद्ध कबीरपंथी गुरु सुखदास साहू जी ने अस्पताल बनाने हेतु अपनी संपत्ति से 50 लाख रुपए देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रूपए की सहयोग राशि चेक के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा।प्रतिनिधिमंडल में साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी,अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवाअध्यक्ष संदीप साहू,कबीरपंथी गुरु सुखदास साहू,गेंदलाल साहू,ओमप्रकाश साहू,संत कुमार,भरत भूषण साहू,छग राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि भूषण साहू,महासचिव बी बी जायसवाल,कार्यालय सचिव महेंद्र साहू,फूलचंद साहू,आनंद यादव,नीलदास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *