छुरा. * ब्लाक मुख्यालय छुरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़ेली में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर्व को बड़े धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भगवान जगन्नाथ का रथ-महवीर चौक गायत्री मंदिर प्रांगण में रखा गया। भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान जगन्नाथ का पुजा अर्चना कर श्री फल चढ़ाकर कर भक्तों ने गजा-मूंग प्रसाद प्राप्त किया। भगवान जगन्नाथ के रथ को पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं करतल ध्वनि के बीच सैकड़ों लोगों की मदद से भजन-कीर्तन किया गया। पुराणों में वर्णित जगन्नाथ धाम की काफी महिमा है, बलभद्र-सुभद्रा-जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली है,रथ को धकेलने व दर्शन कर मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जगन्नाथ धाम को धरती का बैकुंठ स्वर्ग भी कहा गया है। इस दौरान प्रमूख रुप से भूषण ठाकुर, भंगीराम नेताम, तेजराम निर्मलकर, ईश्वर निर्मलकर, प्रेमनारायण ध्रुव, गजेन्द्र ठाकुर, भीखम ठाकुर, ईश्वर मिस्त्री, भावसिंग बैगा, रामचरण बैगा,लखन लाल ग्रामीण कोटवार एवं अधिक संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रथयात्रा-रथ खिंचने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
