भिलाई/राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के निर्देश पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ सुमित सुशीलन के अनुशंसा से व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा के सहमति से राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील जुझारू जनसेवक सरल स्वभाव युवा तुर्क कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला को नगर निगम चुनाव में नवनियुक्त रिसाली निगम व भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों द्वारा हितेश शुक्ला को बधाई प्रेषित किया। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव नीलकंठ त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज पाण्डेय,प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण रजक, प्रदेश संगठन मंत्री हेमंत पिलोदिया,महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना नंदनवार महिला युथ विंग की जिला अध्यक्ष उत्तरा साहू दुर्ग जिला अध्यक्ष सुशील पाण्डे आदि लोगों ने बधाई दिया।
रिसाली व भिलाई नगर निगम चुनाव प्रभारी बने हितेश शुक्ला
