बेमेतरा।दिनांक 02.07.2021 को प्रार्थीया ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि माह सितम्बर 2020 से माह जुलाई 2021 तक आरोपी नरेन्द्र साहू के द्वारा डरा धमका कर कई बार जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध क्रमांक 428/2021 धारा 376,376(2)(N),506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री विमल बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा को थाना स्टाफ के साथ आरोपी पतासाजी में लगाया गया। पतासाजी के दौरान आरोपी नरेन्द्र साहू रिपोर्ट दिनांक से फरार था जिसकी पता साजी हेतु टिम गठीत कर साईबर सेल की मदद से आरोपी को नागपुर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना बेमेतरा लाकर पुछताछ करने पर आरोपी नरेन्द्र साहू पिता रामध्यान साहू उम्र 20 साल थाना बेमेतरा द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी नरेन्द्र साहू द्वारा अपराध का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 09.07.2021 को माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, सउनि राजेश ठाकर, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, संदीप साहू,महेन्द्र वर्मा साईबर सेल प्रभारी प्र.आर. मोहित चेलक,आर.विक्रम सिह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।
