पाटन कालेज में पालक बैठक आयोजित कर पालको से सुझाव लिए,,,पालको ने महाविद्यालय के विकास में भागीदारी करने का संकल्प लिया।


पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन सेमिनार हाल में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य , हिंदी के वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती रूखमणी साहू की अध्यक्षता , महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, पालकगण की उपस्तिथि में पालक बैठक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथि सहायक प्रध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने सभी पालको का तिलक लगाकर स्वागत किये। ततपश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रहे पालक व भूतपूर्व छात्र छात्रा समिति के संयोजक जागृत कुमार ने महाविद्यालय के सतत विकास की गाथा को प्रस्तुत करते हुए उपलब्ध सुविधाओ से अवगत कराएं। फिर पालको से सुझाव लिए गए जिसमे शिक्षकों की संख्या बढ़ाने, वाचनालय का आकार बड़ा करने, लैब में सामग्री बढ़ाने के सुझाव दिए। वरिष्ठ प्राध्यापिका साहू मैडम ने पालको की उपस्तिथि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि कार्य मे सलंग्न होने के बाद भी यहाँ पधारे ये पालको की जागरूक का परिचायक है आईक्यूएसी के प्रभारी डॉ आरके वर्मा ने विद्यार्थियों पालको प्रध्यापको के सम्बंध पर अपने विचार रखे साथ ही पालको से आग्रह किये की अपने पाल्य से पढ़ाई की फीडबैक अवश्य लेवे। प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव ने महाविद्यालय में हो रहे विकास कार्य की विस्तार से जानकारी देते हुए नगर पंचायत व क्षेत्र के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किये। ततपश्चात कालेज की वार्षिक पत्रिका मानसी भेंट कर पालको को सम्मानित किया गया। चन्द्रशेखर देवांगन बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किये इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय की सुविधाएं सभी पालको को निरीक्षण कराए। इस बैठक में महाविद्यालय के प्रध्यापकगण कर्मचारी गण, विभिन्न संकायों के अलग अलग गांवों के पालकगण सम्मिलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *