छुरा….स्वच्छ भारत अभियान के प्रथम चरण में जिलेवासियों के घरों में शौचालय का निर्माण पंचायत विभाग को करना है. जिले के सभी ब्लॉक के जनपद पंचायत के अधीन आने वाले ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. इसके तहत ग्राम पंचायत में बनने वाले सामुदायिक शौचालय के लिए 3 लाख 60 हजार की राशि और सड़क किनारे बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालय के लिए 5 लाख रुपए का फंड जारी होना है. सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत चरौदा मे चल रहा हैजिसका निर्माण बहुत ही मंद गति से चल रहा है निर्माण कार्य स्थान पर न तो सचिव का और न ही संरपच का पता रहता है यह निर्माण कार्य किसकी देख रेख मे चल रहा कोई बताने वाला नहीं निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है।यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है।इस निर्माण कार्य में भारी अनिमियता बरती जा रही इस सबंध मे वहां के निवासी इमरान से बात करने उन्होंने भी इस कार्य में घोर लापरवाही की बात कही।
चरोदा में बन रहे शौचालय का काम धीमा,घोर लापरवाही की आशंका,,
