इस बार भी नही निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,,

पाटन–भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट अखरा के सदस्यों की बैठक विगत दिनों जगन्नाथ मंदिर परिसर अखरा में मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें सदस्यों के द्वारा आगामी रथयात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।जिसमें विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण एवम शासन के गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए स्वामी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए नही निकाला जाएगा। मंदिर परिसर में श्री सत्यनारायण पूजा का कार्यक्रम 10 बजे से 12 बजे के बीच सम्पन्न किया जाएगा। भगवान जगननाथ स्वामी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *