रिलायंस फाउंडेशन, कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव एवं कृषि विभाग राजनांदगांव द्वारा आयोजित विभिन्न कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 500 से अधिक परिवारों ने अपनाया सरल उन्नत कृषि तकनीक जिसके द्वारा इन परिवारों को मिल रहा है लाभ.
रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा किसानों की कृषि उन्नयन कार्यक्रम के तहत खरीफ फसल की तैयारी हेतु विगत एक माह में सघन कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया जिसमें ग्राम मकरंदपुर, सालिकझीटिया, डोम्हाटोला, बोदेला, बुंदेलीकला, बरगा, महोबा, केसला, पदुमतरा सिंगारपुर, सिंहपुर रेंगाकटेरा, धौराभाठा जैसे गांव में 500 से अधिक परिवारों तक सरल कृषि तकनीक का पहुंचाना और कृषकों के द्वारा इनका अपनाना एक सुखद अनुभव था.
किसानों को गर्मियों में गहरी जुताई के लाभ बताए गए.
साथी कृषकों को उन्नत बीज का प्रयोग करने की सलाह दी गई जिन किसानों ने घर के बीज इस्तेमाल करने की बात कही उन्हें घर की बीजों के उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि जो किसान घर के बीच का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले सुपड़े से साफ करें ताकि हल्के बीज व खाली बीज हट जाएं.
पानी में 17% नमक के घोल के द्वारा अच्छे बीजों के चयन की जानकारी कृषकों को दी गई. सभी किसानों को बीज अंकुरण पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया जिससे वह अपने घर के बीज के अंकुरण दर प्रतिशत की जानकारी प्राप्त कर सकें
तत्पश्चात बोनी से पहले विभिन्न बीज उपचार विधियों के बारे में किसी को जानकारी दी गई.
छत्तीसगढ़ धान का कटोरा होने के कारण कृषक धान की फसल के लिए पारंपरिक तरीके अपनाते हैं जिसमें बीज छांटा पद्धति के द्वारा भी बोया जाता है इस छांटा पद्धति से बीज की अनावश्यक वह अधिक इस्तेमाल कर कृषक नुकसान उठाते हैं उन्हें कतार पद्धति से बोने का प्रशिक्षण भी इस कार्यक्रम के तहत दिया गया, जिससे प्रत्येक कर पौधे की संख्या अधिकतम रहे और किसान प्रति एकड़ अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर सकें
जिन किसानों के पास सिंचाई का साधन है उन किसानों को श्री पद्धति से धान उगाने का प्रशिक्षण भी दिया गया. कृषको को इन सभी प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने जमीन पर उतारने का प्रयास किया.
बोदला के कृषक सुख चरण साहू का कहना है कि वह अपने पूरे खेत में इस वर्ष धान के सभी बीजों को उन्होंने उपचारित करके बोनी किया है इससे उस उनके खेत में पिछले वर्षों की तुलना में धान का उठाव बहुत अच्छा है.
धौराभाठा राजनांदगांव के किसान सहदेव वर्मा का कहना है कि उन्होंने बीज अंकुरण का प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसे उन्होंने अपने घर में प्रयोग किया और अपने घर के बीच को उन्नत करके इस वर्ष उन्होंने बीज उपचार करवाने की जिससे उन्हें बहुत बहुत लाभ हुआ, ईश्वर उन्हें खेत में बीज की बचत भी हुई और बीज का उठाव भी खेत में इस वर्ष बहुत अच्छा है.
इन किसानों ने इस सरल उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी हेतु रिलायंस फाउंडेशन कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग को धन्यवाद दिया
कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ बीएस राजपूत, कृषि विभाग से डीडीए श्री जीएस धुर्वे, रिलायंस फाउंडेशन के टीम लीडर देवेंद्र पटेल, बालकिशन यदुवंशी अशोक कुमार मिश्रा एवं फील्ड स्टाफ गोपाल दास साहू ग्राम बोदला, हेमंत कुमार सिन्हा ग्राम खुड़मुड़ी, टीएसपी कुमार वर्मा ग्राम बांसुला का विशेष सहयोग रहा.
