बिलासपुर। 30 जून 2021 को बिलासपुर जिले के ग्राम महमंद लाल खदान मे साहू समाज की नाबालिग बेटी के साथ अमानवीय कृत्य, दुष्कर्म ,रेप कर निर्मम हत्या कर दी गई उक्त हत्या कांड के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती यामिनी साहू, , प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय चित्ररेखा साहू ,विद्या देवी साहू एवं छ.ग.प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ महामंत्री एवं बिलासपुर जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू , जिला साहू संघ बिलासपुर महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता साव और साथ में प्रदेश साहू संघ के अंकेक्षक क्रांति साहू ,मुकेश साहू ,ओम प्रकाश साहू , परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू आदि ने आई जी बिलासपुर, कलेक्टर बिलासपुर एवं एस पी बिलासपुर को समस्त पदाधिकारीगण एकजुट होकर इस हत्या कांड के विरोध में ज्ञापन सौंपे , एवं अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। पीड़ित परिवार अत्यंत ही गरीब है उनके लिए आर्थिक मदद देने की भी मांग की गई।
तत्पश्चात मृतका के घर जाकर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ द्वारा सहयोग राशि प्रदान किया गया , साथ ही दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

