धरती में हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये एक पेड़ जरूर लगाएं-अंशु रजक

पाटन। पिछले साल की तरह इस साल भी आज से वन होम वन ट्री अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत सभी घरों शासकीय कार्यालयों , सार्वजनिक स्थलों में पौधा रोपण किया जा रहा है। जनपद

पंचायत पाटन अध्यक्ष रामबाई सिन्हा एवं जनपद सदस्य अंशु रजक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीट व आँगन बाड़ियो सहित पंचायत में पेड़ लगाया। जनपद सदस्य अंशु रजक ने कहा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है आप सभी से अनुरोध करता हूं कि धरती में हरियाली बनाये रखने एवं शुद्ध पर्यावरण के लिये आप भी आज एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *