भिलाई-3। आज 6 जुलाई से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील वन होम वन ट्री अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई- 3 व आयुष स्पेशलिस्ट क्लिनिक भिलाई -3 एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सयुंक्त तत्वावधान मे विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गये। इस अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संदेश दिया है कि हर घर एक पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल कर पर्यावरण के अंदर उत्पन्न पदूषण, पलूशन को रोका जाए। वृक्षारोपण कर शुध्द पर्यावरण बनाया जाए। जिससे आम जनमानस को शुध्द आक्सीजन मिले। इस अवसर पर अस्पताल परिसर मे फलदार,छाया दार,ओर औषधि युक्त पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अधिकारी कर्मचारियों ने अपने जिम्मे ली है । वृक्षारोपण मे डा आदित्य नारायण शर्मा,आयुष विंग से डा अर्पिता शर्मा,डा नितिन कश्यप ,छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, एल एच व्ही श्रीमती ए दत्ता, डा अर्चना पांडेय ,डा स्मृति पांडेय, विनय निर्मलकर, अनिश वासुदेवन,प्रज्ञा कुशवाहा, स्मिता बागडे ,मुरली मनोहर वर्मा,तृप्ति चंदाकर, चंद्र पाल साहू,के वेंकट राव,सती गुप्ता,समीर रात्रे ,हिमांशु सूर्य वंशी, भास्कर कोटराने ,मीरा साहू उपस्थित रहे हैं।
वन होम वन ट्री अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई- 3 में रोपे गए पौधे
