स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में लाटरी पद्धति से प्रवेश पूरा

छुरा ।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा मेंकक्षा पहिली में प्रवेश हेतु छात्रों का चयन शासन के निर्देशानुसार लाटरी पद्धति द्वारा किया गया ।कक्षा पहली हेतु कुल 53 ऑनलाइन फार्म प्राप्त हुए नियमानुसार स्कूटनी के पश्चात कुल 43 फार्म सही पाए गए कुल रिक्त सीटों की संख्या 40 थी जिसमे 50 प्रतिशत सीट बालिकाओ के लिए 25 प्रतिशत सीट बीपीएल एवम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु तथा शेष 25 प्रतिशत सीट लाटरी के माध्यम से निकली गई ।लाटरी के पश्चात 3 सीट को प्रतीक्षा सूची में रखा गया । जिनका चयन बीपीएल श्रेणी में हुआ है उन्हें शासन द्वारा जारी किए गए आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा इसी प्रकार कक्षा 5वी हेतु कुल 13 ऑनलाइन फार्म प्राप्त हुए 6वी हेतु कुल 39 ऑनलाइन फार्म प्राप्त हुए जिसमे से कुल 17 छात्रों को प्रवेश मिला कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाशिक्षाधिकारी गरियाबंद सीईओ जनपद पंचायत छुरा मुख्य नगर पंचायत अधिकारी छुरा विकासखंड शिक्षाधिकारी, छुरा नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान ,छुरा नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर छुरा, शैलेन्द्र दीक्षित छुरा , पी एन पैंकरा प्राचार्य कन्या हायर सेकंडरी छुरा, एन सी साहू प्राचार्य बालक हायर सेकंडरी छुरा, प्रदीप मिश्रा प्राचार्य स्वामिआत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा एवं समस्त स्टाफ और सभी पालक गन उपस्थित थे ।
लाटरी पद्धति श्याम चंद्राकर जिला मिशन समन्वयक गरियाबंद के मार्गदर्शन में हुई साथ ही प्रदीप कुमार मिश्रा प्राचार्य ने बताया कि कलेक्टर गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के मार्गदर्शन में समस्त जिलो के अंग्रेजी माध्यम शालाओ में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है शासन की महती योजना पढ़ई तुम्हार दुवार जिला मिशन समन्वयक श्री श्याम चंद्राकर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में क्रियान्वित की जा रही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला छुरा में 1 जुलाई से मोहल्ला कक्षा एवम ऑनलाइन कक्षा की शुरुवात हो चुकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *