केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने सैय्यद असलम को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये किया सम्मानित

भिलाई-3। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने चरोदा- भिलाई-3 के शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम को कोविड -19 महामारी रोकथाम नियंत्रण व बचाव एवं कोविड वैक्सीनेशन के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र मेमोन्टो एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया है। इसके लिए असलम ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस व पार्षद जीत सिंह व किरण राजू नायडू का आभार जताया है। अपने सम्मान को टीम वर्क के कारण बतलाते हुुुए इस सम्मान को सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का है ऐसा बताया साथ ही भविष्य में लोगों को सावधानी कोविड एप्रोप्रिएट बैहिवियर के पालन का सुझाव दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *